मंगला गौरी व्रत पर आज जरूर करें ये 9 उपाय, दांपत्य जीवन में बना रहेगा प्रेम और समर्पण…

प्रियंका प्रसाद (ज्योतिष सलाहकार): केवल व्हाट्सएप मेसेज 94064 20131

 आज मंगलवार के दिन सावन पहला मंगला गौरी व्रत रखा जाएगा।

मंगला गौरी का व्रत पार्वती माता को समर्पित है। इस दिन मां पार्वती की आराधना की जाती है। ये व्रत विशेष तौर पर दांपत्य सुख और शीघ्र विवाह की मनोकामना हेतु किया जाता है।

इस साल सावन में कुल 4 मंगला व्रत रखें जाएंगे, जो हर मंगलवार के दिन पड़ रहे हैं। इस कुछ महिलाएं संतान प्राप्ति की इच्छा के लिए भी ये व्रत करती हैं।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन में मंगला गौरी का व्रत करने से लव लाइफ में चल रही समस्याओं से राहत मिल सकती है। आइये जानते हैं पति-पत्नी के रिश्ते को गहरा करने के लिए मंगला गौरी व्रत से जुड़े कुछ उपाय-

मंगला गौरी व्रत पर आज करें ये 9 उपाय, पति-पत्नी के बीच बना रहेगा प्यार

  1. भविष्य पुराण के अनुसार, पसंदीदा जीवनसाथी पाने और शीघ्र विवाह के लिए भी कुंवारी लड़कियां यह व्रत कर सकती हैं।
  2. पार्वती जी को 16 शृंगार का समान चढ़ाने से वैवाहिक जीवन में आ रही दिक्कतें दूर हो जाती हैं।
  3. आज शिव जी और पार्वती माता की साथ में पूजा करनी चाहिए।
  4. सावन में मंगलवार के दिन लाल चुनरी माता पार्वती को अर्पित करें।
  5. पार्वती माता को गुलाबी और लाल रंग के फूल चढ़ाएं।
  6. गुलाबी, हरे व लाल रंग की चूड़ियां सावन में मंगलवार के दिन मां पार्वती को चढ़ाएं।
  7. सावन में माता पार्वती को सोलह शृंगार का सामान चढ़ाना चाहिए।
  8. मां पार्वती को खीर का भोग लगाना चाहिए।
  9. विवाह में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए आज श्री पार्वती चालीसा और गौरी चालीसा का पाठ करना चाहिए।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *