Diwali 2025: दिवाली पर इस समय से शुरू होगा लक्ष्मी पूजा का मुहूर्त, केवल 1 घंटा 11 मिनट तक रहेगा शुभ समय…

प्रियंका प्रसाद (ज्योतिष सलाहकार): केवल व्हाट्सएप मेसेज 94064 20131

पूरे साल दिवाली का बेसब्री से इंतजार रहता है। यह अंधकार पर प्रकाश, बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है।

यह पांच दिनों तक चलने वाला महापर्व है। इस बार दिवाली का पर्व अधिकांश विद्वानों के मत के अनुसार 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा। 

कार्तिक कृष्ण पक्ष चतुर्दशी सोमवार को 20 अक्टूबर को प्रदोष काल में अमावस्या तिथि होने के कारण दीपावली मनाई जाएगी। 20 अक्तूबर दिन सोमवार को लक्ष्मी गणेश जी का पूजन करना श्रेष्ठ रहेगा।

दिवाली पर इतने बजे से शुरू होगा लक्ष्मी पूजा मुहूर्त, सिर्फ 1 घंटा 11 मिनट का रहेगा शुभ मुहूर्त

शुभ मुहूर्त 07:08 पी एम से 08:18 पी एम

अवधि – 01 घण्टा 11 मिनट्स

अमावस्या तिथि प्रारम्भ – अक्टूबर 20, 2025 को 03:44 पी एम बजे

अमावस्या तिथि समाप्त – अक्टूबर 21, 2025 को 05:54 पी एम बजे

दिवाली पर लग्न मुहूर्त अनुसार करें पूजा

प्रदोष युक्त स्थल लग्न में इस साल लक्ष्मी पूजन का शाम 5 बजकर 51 मिनट से 8 बजकर 30 मिनट तक प्रदोष बेला रहेगी द्वतीय लग्न रात्रि 7 बजकर 18 से नौ बजकर 15 तक रहेगा।

सिंह लग्न मध्य रात्रि उपरांत 01 बजकर 48 मिनट से चार बजे तक रहेगा। चरखा चौघड़िया समय पांच बजकर 51 मिनट से रात्रि सात बजकर 26 मिनट तक रहेगा। लाभ का चौघड़िया रात्रि दस बजकर 37 मिनट से बारह बजकर बारह मिनट तक शुभ रहेगा।

शुभ अमृत का चौघड़िया मध्य रात्रि उपरांत एक बजकर 48 मिनट से चार बजकर 58 मिनट तक रहेगा। इस दौरान प्रदोष काल स्थिर वृष लग्न तथा कुंभ लग्न का स्थिर भी रहेगा, जो व्यापार के लिए परम श्रेष्ठ कारक है।

उपाय- दिवाली के दिन कुबेर यंत्र और श्री यंत्र की पूजा करना बेहद शुभ माना जाता है। इसलिए इस दिन कुबेर यंत्र और श्री यंत्र को स्थापित कर पूरे विधि-विधान से पूजा जरूर करें।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियां धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *