Dinesh karthik Welcome Baby Girl: भारतीय टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक दूसरी बार पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी दीपिका पल्लीकल ने बेटी को जन्म दिया है। अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर दिनेश कार्तिक ने ये गुड न्यूज फैंस के साथ शेयर की हैं।
इससे पहले साल 2021 में 28 अक्टूबर को दिनेश कार्तिक-दीपिका पहली बार पेरेंट्स बने थे। उस समय दीपिका ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया था। दिनेश कार्तिक ने अब अपनी नन्ही बेटी के नाम का भी खुलासा किया है।
Dinesh Karthik-Dipika ने बेटी का किया स्वागत
दिनेश कार्तिक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी बेटी के जन्म की खुशखबरी शेयर की। उन्होंने पत्नी दीपिका पल्लिकल को टैग करते हुए एक टेक्स्ट इमेज शेयर की, जिसमें लिखा था, “हमारे दिल में आशीर्वाद और शब्दों से परे आभार के साथ, हम अपनी प्यारी बेटी का दुनिया में स्वागत करते हैं। कबीर और जियान अपनी बहन से मिलने के लिए उत्साहित हैं। राहा पल्लिकल कार्तिक, लव दीपिका और दिनेश”
कार्तिक-दीपिका अब तीन बच्चों के पेरेंट्स बन गए हैं। कार्तिक के बेटे का नाम कबीर पल्लीकल कार्तिक, दूसरे बेटे का नाम जियान पल्लीकल कार्तिक और बेटी का नाम राहा पल्लीकल कार्तिक हैं।
2015 में दिनेश-दीपिका ने की थी शादी
बता दें कि दीपिका पल्लीकल दिनेश कार्तिक की दूसरी पत्नी हैं। कार्तिक ने पहली पत्नी से तलाक से बाद साल 2015 में स्क्वैश खिलाड़ी दीपिका पल्लिकल से शादी रचाई थी।