“IAS अधिकारी के ब्राह्मण बेटियों पर असभ्य बयान का दिग्विजय सिंह ने किया समर्थन, कहा ‘कहीं न कहीं तो कमी है’”…

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने ब्राह्मण बेटियों के लिए असभ्य बयान देने वाले आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा का बचाव किया है।

सोमवार को दिग्विजय सिंह ने भोपाल में कहा कि संतोष वर्मा ने किस संदर्भ में अपनी बात कही है, यह देखा जाना चाहिए। बयान को लेकर उन्होंने अपना स्पष्टीकरण दे दिया है।

बात यह नहीं है कि उनका बयान क्या है। यह देखा जाना चाहिए कि अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग के लोगों के अंदर यह भावना क्यों पैदा हो रही है। कहीं न कहीं तो कमी है। यह हम में भी हो सकती है।

कांग्रेस के रुख के विरुद्ध जाकर किया बचाव

बता दें कि दिग्विजय सिंह ने अपनी पार्टी कांग्रेस के रुख के विरुद्ध संतोष वर्मा का बचाव किया है। वर्मा ने जब यह विवादित बयान दिया था तो मध्य प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों ने इस पर प्रतिक्रिया में कहा था कि राज्य सरकार को कार्रवाई पर निर्णय लेना चाहिए।

क्या कहा था संतोष वर्मा ने?

उल्लेखनीय है कि संतोष वर्मा ने भोपाल में विवादित बयान में कहा था कि अरक्षण तब तक जारी रहना चाहिए, जब तक ब्राह्मण अपनी बेटी का दान न करें या संबंध न बनाएं। इस असभ्य बयान का विरोध किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *