अनिल अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस पावर (Reliance Power Share Price) में तेजी देखने को मिल रही है। यह 5.55 फीसदी से ज्यादा उछला। इसके साथ इसके शेयर की कीमत 23.38 रुपये पर पहुंच गई। हाल ही में स्टॉक एक्सचेंज में दी गई एक आधिकारिक जानकारी में कंपनी ने बताया था कि उसे और उसकी सब्सिडियरी, रिलायंस क्लीनजेन लिमिटेड को नई दिल्ली स्थित स्पेशल CBI जज से ‘प्री-कॉग्निजेंस’ नोटिस मिला है।
हालांकि यह एक निगेटिव खबर थी इसके बावजूद रिलायंस पावर के शेयरों में तेजी देखने को मिली है।
क्या था रिलायंस पावर को मिले नोटिस का पूरा मामला?
यह नोटिस एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) की शिकायत के आधार पर जारी किया गया है। यह मामला रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड और अन्य से जुड़ा है। ED ने लगभग ₹715 करोड़ की कथित रकम के मामले में प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) की धारा 3 और 4 के तहत यह शिकायत दर्ज कराई है। इस शिकायत में रिलायंस पावर और उसकी सब्सिडियरी कंपनी का नाम भी संभावित आरोपियों के तौर पर शामिल किया गया है।
रिलायंस पावर शेयर एक साल में 53 फीसदी टूटा
रिलायंस पावर शेयर के रिटर्न की बात करें तो यह 6 महीने के अंदर 9.73% तक टूट चुका है। वहीं रिलायंस पावर शेयर एक साल में 53 फीसदी टूट चुका है। वहीं 5 साल में 131.49% का रिटर्न दे चुका है।
रिलायंस पावर कंपनी क्या काम करती है?
अनिल अंबानी की रिलायंस पावर को भारत और विदेशों में बिजली परियोजनाओं को विकसित करने, बनाने और चलाने के लिए स्थापित किया गया था। कंपनी के पास बिजली उत्पादन क्षमता का एक बड़ा पोर्टफोलियो है। जिसमें चालू और निर्माणाधीन दोनों तरह की परियोजनाएं शामिल हैं और वह इनका प्रबंधन या तो सीधे या अपनी सहायक कंपनियों के माध्यम से करती है।
रिलायंस पावर का मार्केट कैपिटलाइजेशन कितना है?
शुक्रवार, 21 अगस्त को रिलायंस पावर का मार्केट कैपिटलाइज़ेशन ₹9,574 करोड़ तक पहुंच गया।
रिलायंस पावर का 52-हफ़्ते का हाई/लो क्या है?
रिलायंस पावर का 52-हफ़्ते का हाई ₹50.90 है, जबकि इसका 52-हफ़्ते का लो ₹20.23 है।