बेटी को थानेदार बनवाने के लिए 50 लाख रुपये में खरीदा परीक्षा पेपर, राजस्थान बेवरेज कॉरपोरेशन का डिपो मैनेजर गिरफ्तार…

राजस्थान पुलिस सब इंसपेक्टर भर्ती परीक्षा-2021 के पेपर लीक सहित विभिन्न मामलों की जांच कर रही एसओजी (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) ने मंगलवार को राजस्थान ब्रिवरेज कॉरपोरेशन के डिपो प्रबंधक लोकेंद्र पंडया को गिरफ्तार किया है।

लोकेंद्र राज्य के डूंगरपुर का निवासी है।लोकेंद्र के भाई कुंदन कुमार ने राजस्थान लोक सेवा आयोग के सदस्य बाबूलाल कटारा से पेपर 50 लाख रूपए में खरीदा था। लोकेंद्र ने यह पेपर अपनी बेटी,बेटे एवं भतीजे के लिए खरीदा था।

लोकेंद्र के भाई कुंदन का कटारा से पहले से परिचय था । ऐसे में उसने कटारा को पैसे लेकर पेपर खरीदा था। लोकेंद्र ने यह पैसे अपने भाई को दिए थे।

एसओजी के अतिरिक्त महानिदेशक विशाल बंसल ने बताया कि इस मामले में कुंदन ,लोकेंद्र की बेटी रिद्ध सहित दो अन्य बच्चों को पिछले साल गिरफ्तार किया गया था।

गिरफ्तार किए गए चारों लोगों से हुई पूछताछ में सामने आया कि पैसा लोकेंद्र ने दिया था। इस आधार पर लोकेंद्र को मंगलवार को डूंगरपुर से गिरफ्तार किया गया है।

उल्लेखनीय है कि सब इंसपेक्टर भर्ती परीक्षा-2021 पेपर लीक मामले में अब तक 142 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। परीक्षा को रद्द कर दिया । अब यह परीक्षा 20 सितंबर को फिर आयोजित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *