दिल्ली-NCR में घना कोहरा, 10 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट; IMD की चेतावनी के बाद उड़ानें प्रभावित…

फरवरी महीने में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। देश की राजधानी दिल्ली समेत कई राज्य घने कोहरे की चादर में ढक गए हैं, जिसके चलते विजिबिलिटी बहुत कम हो गई।

दिल्ली एयरपोर्ट ने कोहरे की वजह से यात्रियों को फ्लाइट्स में देरी के चलते चेतावनी जारी की है। कई हिस्सों में विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम हो गई है, जिससे मुख्य सड़कों और हाईवे पर आवाजाही प्रभावित हुई है।

मौसम विभाग ने आज आंधी के साथ बारिश का भी अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर भारत के सात राज्यों में आज सोमवार, 2 फरवरी को बारिश हो सकती है।

10 राज्यों में बारिश का अलर्ट

IMD के अनुमान के मुताबिक, 10 राज्यों में आज बारिश हो सकती है, जिससे लोगों को अभी और ठंड का सितम सहना पड़ सकता है।

उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान और महाराष्ट्र में बारिश होने की आशंका है।

जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। यहां आंधी के तेज बारिश होने की आशंका है। उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान और मध्य प्रदेश में झमाझम बारिश हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *