पाकिस्तान में हिंदू मंदिर में तोड़फोड़, पुलिस ने मुख्य आरोपी को हिरासत में लिया…

पाकिस्तान के दक्षिणी सिंध प्रांत के नगरपारकर क्षेत्र के राठी गांव में एक हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, सोमवार रात माता जोग माया मंदिर के कुछ हिस्सों में तोड़फोड़ की गई थी।

मंदिर के देखरेखकर्ता ने मंगलवार सुबह उठने पर कुछ मूर्तियों को टूटा हुआ पाया और इसकी सूचना पुलिस को दी। पाकिस्तान दरावर इत्तेहाद संगठन के अध्यक्ष शिवा काची ने बताया कि पुलिस ने घटना के मुख्य संदिग्ध के रूप में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है।

हालांकि, आरोपित की पहचान और अन्य विवरण तत्काल उपलब्ध नहीं हो सके। काची ने बताया कि नगरपारकर में हिंदू समुदाय की बड़ी आबादी है और यहां गांवों में छोटे मंदिर होना आम बात है।

सिंध के कुछ हिस्सों में पहले भी हिंदू मंदिरों में तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आती रही हैं। अप्रैल में हैदराबाद में काली माता मंदिर में तोड़फोड़ के बाद हिंदू समुदाय के सदस्यों ने प्रदर्शन और सड़कें जाम की थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *