ब्रिटेन में ऐतिहासिक भारतीय रेस्तरां पर बेदखली का खतरा, बचाने के लिए उठी भारत से मदद की मांग…

दुनिया के सबसे पुराने भारतीय रेस्टोरेंट में से एक वीरस्वामी ने भारत सरकार से अपील की है कि वह लंदन में उसकी मशहूर जगह से उसे जबरन हटाए जाने के मामले में दखल दे। इस जगह पर कभी महात्मा गांधी का स्वागत किया गया था।

इस रेस्टोरेंट ने हाल ही में 100 साल पूरे किए हैं। अब महीने के आखिर में इसकी लीज को लेकर कानूनी लड़ाई होने वाली है। बिल्डिंग के मालिक क्राउन एस्टेट का कहना है कि बड़े पैमाने पर मरम्मत की जरूरत के कारण वे इस ऐतिहासिक रेस्टोरेंट की लीज को रिन्यू नहीं कर सकते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *