7-सीटर गाड़ियों की बढ़ी मांग, अगस्त की Top 5 में Ertiga, Scorpio और Innova समेत MPV-SUV का दबदबा…

वाहन निर्माताओं की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माताओं की ओर से सात सीटों वाले सेगमेंट में कई SUV and MPV को भी ऑफर किया जाता है। बीते महीने में किन पांच सात सीटों वाली एसयूवी और एमपीवी को सबसे ज्‍यादा पसंद किया गया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

सबसे ज्‍यादा रही Maruti Ertiga की मांग

वाहन निर्माता मारुति की ओर से सात सीटों वाली एमपीवी के तौर पर अर्टिगा को ऑफर किया जाता है। अपने सेगमेंट में इस एमपीवी की सबसे ज्‍यादा मांग रहती है। बीते महीने इस एमपीवी की कुल 18516 यूनिट्स की बिक्री देशभर में हुई। जबकि बीते साल इसी अवधि में इसकी कुल 18445 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।

दूसरे नंबर पर रही Mahindra Scorpio

सात सीटों वाली एसयूवी के तौर पर महिंद्रा की ओर से स्‍कॉर्पियो और स्‍कॉर्पियो एन को ऑफर किया जाता है। स्‍कॉर्पियो एसयूवी की बीते महीने के दौरान कुल बिक्री 15576 यूनिट्स हुई है। जबकि पिछले साल August महीने में इसकी कुल बिक्री 9840 यूनिट्स हुई थी।

तीसरे नंबर पर आई Toyota Innova

वाहन निर्माता टोयोटा की ओर से इनोवा को ऑफर किया जाता है। यह सात सीटों वाली एमपीवी भी अपने सेगमेंट में सबसे ज्‍यादा पसंद की जाने वाली गाड़ी है। बीते महीने के दौरान इसकी कुल 8963 यूनिट्स की बिक्री हुई। जबकि पिछले साल August में इसकी 9304 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।

अगले नंबर पर आई Mahindra XUV 7XO

सात सीटों वाली एमपीवी और एसयूवी सेगमेंट में महिंद्रा की दूसरी एसयूवी के तौर पर XUV7XO भी शामिल हुई। बीते महीने के दौरान इसकी कुल 8541 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। जबकि इसके पहले पिछले साल इसी अवधि में इस एसयूवी को 4956 लोगों ने खरीदा था।

Top 5 में शामिल हुई Mahindra Bolero

महिंद्रा अपनी एसयूवी बोलेरो को भी सात सीटों के साथ ऑफर करती है। निर्माता की इस एसयूवी शहरों के साथ ही ग्रामीण इलाकों में भी काफी ज्‍यादा पंसद किया जाता है। बीते महीने के दौरान इसकी कुल 8159 यूनिट्स की बिक्री हुई है। जबकि बीते साल के दौरान इसकी कुल 8109 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *