पायलट गुप्त कैमरे से महिलाओं के आपत्तिजनक वीडियो बनाता था, दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार…

दिल्ली पुलिस ने 31 वर्षीय एक प्राइवेट एयरलाइन के पायलट को गिरफ्तार किया है, जिस पर महिला का आपत्तिजनक वीडियो बनाने का आरोप है।

आरोपी की पहचान मोहित प्रियदर्शी के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के आगरा स्थित सिविल लाइंस क्षेत्र का निवासी है।

पुलिस के अनुसार, 30 अगस्त की रात किशनगढ़ गांव निवासी पीड़िता ने शनिबाजार में आरोपी को बिना अनुमति रिकॉर्डिंग करने की कोशिश करते देखा।

इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मोहित के पास से एक लाइटर के आकार का उपकरण बरामद किया गया है, जिसमें हिडन कैमरा फिट था।

किशनगढ़ थाने में आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 77/78 के तहत मामला दर्ज किया गया।

मौके से CCTV फुटेज खंगाला गया और स्थानीय इंटेलिजेंस की मदद से आरोपी की पहचान कर उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध कबूल कर लिया और कहा कि वह इस तरह के वीडियो अपनी व्यक्तिगत संतुष्टि के लिए बनाता था।

दिल्ली पुलिस ने कहा, “आरोपी अविवाहित है और एक निजी एयरलाइन में पायलट के पद पर कार्यरत है। उसने पूछताछ में स्वीकार किया कि वह गुप्त कैमरे से ऐसे वीडियो बनाता था।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *