रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह को शुक्रवार को रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार दिया गया।
कार्मिक मंत्रालय के आदेश के अनुसार डीआरडीओ के वर्तमान अध्यक्ष समीर वी. कामत का विस्तारित कार्यकाल 31 मई को समाप्त होने के बाद राजेश कुमार सिंह रक्षा अनुसंधान एवं विकास विभाग के सचिव और डीआरडीओ अध्यक्ष के पद का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे।
अन्य आदेश में, मंत्रालय ने कहा कि वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) की महानिदेशक और वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान विभाग की सचिव एन. कलाइसेल्वी, 31 मई को वर्तमान सचिव एम. रविचंद्रन की सेवानिवृत्ति के बाद पृथ्वी विज्ञान सचिव का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगी।
अल्पसंख्यक मामलों के सचिव श्रीवत्स कृष्णा को राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा जाएगा, क्योंकि वर्तमान सचिव अलका उपाध्याय 31 मई को सेवानिवृत्त हो रही हैं।