बांग्लादेश में भारतीय मिशन के एक अधिकारी का शव मिला, मौत की वजह जानने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार…

बांग्लादेश में भारतीय मिशन में तैनात एक अधिकारी का शव मिला है। भारतीय प्रोटोकॉल अधिकारी नरेन धर का शव आज सुबह चटगांव स्थित भारतीय सहायक उच्चायोग से बरामद किया गया।

इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए चटगांव मेडिकल कॉलेज (CMC) अस्पताल के मुर्दाघर भेज दिया गया। उनकी मौत का सही कारण अभी तक स्पष्ट नहीं है।

बांग्लादेश में प्रोटोकॉल अधिकारी नरेन धर की मौत

शहर पुलिस के सहायक आयुक्त अमिनुर राशिद ने बताया, ‘नरेन धर भारतीय सहायक उच्चायोग में प्रोटोकॉल अधिकारी के तौर पर कार्यरत थे।’

अमिनुर राशिद ने आगे बताया, ‘सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सुबह करीब 9:30 बजे उनका शव बरामद किया, जिसके बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए CMC अस्पताल के मुर्दाघर भेज दिया गया।’

इस मामले में पुलिस जांच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। इसके बाद ही प्रोटोकॉल अधिकारी नरेन धर की मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *