तेलंगाना के स्विमिंग पूल में मां और दो बेटियों के शव मिले, हादसा या हत्या? CCTV फुटेज से खुलेगा रहस्य…

तेलंगाना के वारंगल शहर में एक महिला और उसकी दो बेटियों की संदिग्ध परिस्थितियों में स्विमिंग पूल में डूबने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान 26 साल की फरहत और उसकी दो बेटियां 8 साल की उमेरा और 6 साल की आयशा के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार परिवार का वारंगल-खम्मम नेशनल हाईवे के पास एक स्विमिंग पूल था। यह पूल आने वाले लोगों को किराए पर दिया जाता था और यही परिवार की आय का मुख्य जरिया था।

कुछ ही मिनटों में तीनों डूबें

वहीं बुधवार की रात, फरहत और उसकी बेटियां परिवार के अन्य सदस्यों के साथ पानी के पास गई थी। वहां कुछ ही मिनटों के बाद, वे पूल में मिली। आस-पड़ोस के लोगों ने उन्हें बाहर निकाला और वारंगल के एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। फरहत के पति, अजहरुद्दीन ने पुलिस को बताया कि यह एक हादसा था।

पति ने हादसे में जान जाने की कही बात

उन्होंने आगे कहा कि उनकी पत्नी और बेटियां फिसलकर पूल में गिर गई और डूब गई। वहीं फरहत के पिता अली ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। जिसके बाद तीनों की मौत को लेकर सवाल उठ रहे है।

पिता ने दामाद के खिलाफ मामला कराया दर्ज 

फरहत के पिता ने आरोप लगाया है कि पिछले कुछ दिनों से उनकी बेटी और अजहरुद्दीन के बीच अक्सर झगड़े हो रहे थे, जिसकी मुख्य वजह उनके बच्चे और फरहत की प्रेग्नेंसी थी। परिवार वालों का दावा है कि अजहरुद्दीन एक और बेटी नहीं चाहते थे और फरहत पर अबॉर्शन करवाने का दबाव डाल रहे थे।

पुलिस ने मामला दर्ज कर पति से की पूछताछ

फरहत के पिता ने पुलिस को बताया, “मेरी बेटी कई दिनों से दबाव में थी। हमें नहीं लगता कि यह कोई हादसा था।” मामला दर्ज होने के बाद पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया, स्विमिंग पूल की जांच की और परिवार वालों से पूछताछ भी की। घटनास्थल पर लगे CCTV कैमरे की भी जांच की जा रही है।

इसके अलावा शवों को एमजीएम अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। एसआई श्रीनिवास ने कहा, “हमने महिला के पिता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक सबूतों का इंतजार किया जा रहा हैं।” उन्होंने आगे कहा कि अजहरुद्दीन से पूछताछ भी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *