चेक सेना का एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया, जिसमें सवार पांच सैनिकों में से एक की मौत हो गई। यह हादसा प्राग से 180 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में स्थित नामेस्ट नाद ओस्लावू में सेना के एक बेस पर हुआ।
सेना ने कहा कि हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता अब घायल सैनिकों और उनके परिवारों को हर संभव देखभाल और मदद पहुंचाना है। हम मारे गए सैनिक के परिवार के संपर्क में हैं और उन्हें हर जरूरी मदद दे रहे हैं। बचाव सेवा के प्रवक्ता पेट्र जानासेक ने बताया कि चारों घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।
सेना ने बताया कि हादसे में यूएच-1वाइ वेनम हेलीकाप्टर शामिल था। यह एक मल्टी-पर्पस हेलीकाप्टर है, जिसे बेल टेक्स्ट्रान ने बनाया है और इसमें जनरल इलेक्ट्रिक के दो टी700-जीई-401सी इंजन लगे हैं। जांच पूरी होने तक सेना में सभी एच-1 हेलीकॉप्टरों के संचालन को रोक दिया गया है।