युद्ध की आंच से वैश्विक बाजार प्रभावित, ईरान पर अमेरिकी हमले के बीच कच्चा तेल 100 डॉलर के पार…

हॉर्मुज जलडमरूमध्य में शिपिंग रूट्स को लेकर बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका ने ईरान पर एक बार फिर हमले किए हैं।

अमेरिकी सेना ने बताया कि गुरुवार को शाम ईरान के सैन्य ठिकानों पर नया दौर शुरू किया गया। यह 13वीं रात लगातार हमले हैं।

अमेरिकी सेना का कहना है कि ये हमले इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स द्वारा वाणिज्यिक जहाजों को दी जा रही धमकियों को कम करने और ईरान को जवाबदेह ठहराने के लिए किए गए हैं। समाचार एजेंसी के मुताबिक, राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप की चेतावनी के बीच ये हमले हो रहे हैं।

ईरान और अमेरिका के बीच हॉर्मुज जलडमरूमध्य (जिससे दुनिया का बड़ा तेल निर्यात होता है) को लेकर तनाव बढ़ा हुआ है। ईरान पर आरोप है कि उसके आईआरजीसी ने क्षेत्र में जहाजों को निशाना बनाया है।

कच्चा तेल 100 डॉलर पार

होर्मुज के साथ-साथ बाब अल मंदेब से भी जहाजों के आवागमन बाधित होने की आशंका में वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमत सात प्रतिशत तक बढ़कर 100 डॉलर प्रति बैरल को पार कर गई।

इससे पहले मई में कच्चा तेल इस स्तर पर पहुंचा था। वहीं अमेरिकी क्रूड भी 90 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर चला गया। आशंका है कि तेल की कीमत 120 डॉलर तक जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *