ट्रंप प्रशासन को अदालत का झटका, FBI मुख्यालय स्थानांतरित करने की योजना पर लगी रोक…

अमेरिका के एक जज ने एफबीआई के मुख्यालय को वाशिंगटन के एक संघीय कार्यालय भवन में स्थानांतरित करने की ट्रंप प्रशासन की योजना पर सोमवार को रोक लगा दी।

जज ने पाया कि राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के प्रशासन ने पूर्व में स्वीकृत उस योजना को गैरकानूनी तरीके से रद कर दिया, जिसमें मैरीलैंड के पास एक इमारत बनाने का प्रस्ताव था।

यह फैसला देश की प्रमुख कानून प्रवर्तन एजेंसी के मुख्यालय के स्थान को लेकर वर्षों से चल रही लड़ाई में एक नया घटनाक्रम है।

पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन के कार्यकाल के दौरान मैरीलैंड के ग्रीनबेल्ट में एक स्थान का चयन किया गया था, लेकिन पिछले वर्ष ट्रंप प्रशासन ने उस फैसले को पलटने का प्रयास किया और एफबीआई (फेडरल ब्यूरो ऑफ इंवेस्टीगेशन) के मौजूदा मुख्यालय से कुछ दूरी पर स्थित रोनाल्ड रीगन भवन को पुन: उपयोग में लाने का प्रस्ताव दिया।

पूर्व राष्ट्रपति बराम ओबामा द्वारा नियुक्त जिला जज थियोडोर डी चुआंग ने फैसला सुनाया कि यह स्थानांतरण कानून के अनुसार नहीं है और ट्रंप प्रशासन को एफबीआई को रीगन भवन में स्थानांतरित करने से रोक दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *