पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल के शुरुआती रुझानों में BJP-TMC का शतक, पुडुचेरी में NDA सरकार की बढ़त…

पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरलम और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव 2026 की वोटों की गिनती जारी है।

शुरुआती रुझानों में बंगाल में टीएमसी और बीजेपी में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। दोनों पार्टियों ने सेंचुरी लगा दी है।

असम में भाजपा, तमिलनाडु में डीएमके, केरल में कांग्रेस आगे चल रही हैं।

पश्चिम बंगाल में 293 सीटों पर काउंटिंग हो रही है। शुरुआती रुझानों में टीएमसी और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। 

कभी भाजपा आगे हो रही तो कभी तृणमूल। वहीं असम की 126 सीटों पर एकतरफा मामला देखने को मिल रहा है और यहां भाजपा आगे चल रही है।

केरलम में कौन आगे?

केरलम की 140 सीटों पर वोटों की गिनती हो रही है और कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूडीएफ आगे चल रही है। वहीं लेफ्ट पीछे चल रही है।

पुडुचेरी की 30 सीटों पर मतगणना हो रही है और यहां बीजेपी ने बंपर बढ़त बना रखी है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *