बंगाल के महानगर कोलकाता में कोरोना के तीन और मामले सामने आए हैं, जिससे संक्रमितों की संख्या चार हो गई है।
इससे पहले 11 साल के एक बच्चे को कोरोना संक्रमित पाया गया था। चारों का फिलहाल विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
सभी मरीजों में बुखार, गले में दर्द, तेज खांसी और सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षण पाए गए हैं। चिकित्सकों ने लोगों को सलाह दी है कि कोरोना जैसे लक्षण दिखाई देने पर बिना चिकित्सकीय सलाह के एंटीबायोटिक दवाएं न लें।
बरसात के मौसम में वायरस जनित बीमारियों के मामले सामान्य रूप से बढ़ते हैं। इस बार कोरोना के साथ एडिनो वायरस के संक्रमण में भी वृद्धि देखी जा रही है इसलिए लोगों को लक्षण नजर आने पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लेने और सावधानी बरतने की जरूरत है।