महाराष्ट्र में FDA की लगातार कार्रवाई, 31 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस किए गए निलंबित…

 महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने त्योहारी सीजन में की गई कार्रवाई के तहत खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करने के लिए 31 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं।

गुरुवार को जारी एक बयान में एफडीए ने कहा कि इन प्रतिष्ठानों में मुंबई डिवीजन में 12, कोंकण डिवीजन में 12, पुणे डिवीजन में छह और छत्रपति संभाजीनगर डिवीजन में एक प्रतिष्ठान शामिल है।

एफडीए ने बताया कि यह कार्रवाई 28 से 30 सितंबर के बीच होटलों, रेस्तरां, ढाबों, क्लबों और अन्य प्रतिष्ठानों के निरीक्षण के दौरान की गई।

एफडीए के बयान में बताया गया है कि उल्लंघनों में कीड़ों का संक्रमण, खाद्य पदार्थों का गलत तरीके से भंडारण और रख-रखाव, कर्मचारियों के मेडिकल फिटनेस रिकॉर्ड का न होना और अनिवार्य खाद्य सुरक्षा रिकार्ड न रखना शामिल था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *