रोहिणी के एक प्रॉपर्टी डीलर द्वारा रंगदारी न देने पर उनकी हत्या करने आए कुख्यात गैंगस्टर हिमांशु उर्फ भाऊ गिरोह के दो शूटर को उत्तरी रेंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
इनके पास से दो सेमी ऑटोमैटिक पिस्टल और 20 कारतूस मिले हैं। हिमांशु ने प्रॉपर्टी डीलर से पहले दो करोड़ रंगदारी मांगी थी फिर दस करोड़ बढ़ाकर मांगी।
पैसे नहीं देने पर हिमांशु ने दोनों को प्रॉपर्टी डीलर की हत्या करने का निर्देश दिया था जिस सिलसिले में दोनों दिल्ली आए थे लेकिन इससे पहले ही दोनों को दबोच कर दिल्ली पुलिस ने इसके मंसूबे पर पानी फेर दिया।