कांग्रेस का 85वां महाधिवेशन : रायपुर पहुंची प्रियंका गांधी, CM बघेल समेत कई नेताओं ने किया स्वागत…..

कांग्रेस का 85वां महाधिवेशन : रायपुर पहुंची प्रियंका गांधी, CM बघेल समेत कई नेताओं ने किया स्वागत

 रायपुर : छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में कांग्रेस का 85वां महाधिवेशन हो रहा है. आज आयोजन का दूसरा दिन है. देशभर के 15 हजार डेलीगेट्स इस अधिवेशन में शामिल होने पहुंचे हुए हैं.

image 33 5

कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व भी अधिवेशन में शामिल होने पहुंचे हैं. आज सुबह प्रियंका गांधी भी महाधिवेशन में शामिल होने रायपुर पहुंची. एयरपोर्ट पर सीएम भूपेश बघेल समेत कई नेताओं ने स्वागत किया.

image 31 6

प्रियंका गांधी के स्वागत के लिए बैनर पोस्टर के साथ ही रोड को फूलों से सजाया गया है. पूरी सड़क में फूल बिछाई गई है. प्रियंका गांधी के आगमन को लेकर रायपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षा बढ़ाई गई है.

image 32 6

आपको बता दें महाधिवेशन का आज दूसरा दिन है. सुबह 9.50 बजे राष्ट्रगान के साथ महाधिवेशन की शुरुआत होगी. आज तीन महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा होगी, जिसमें राजनीतिक, आर्थिक और अंतर्राष्ट्रीय प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *