बंगाल: आधी रात को सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान अभिनेत्री मिमी के साथ बदसलूकी, पुलिस में शिकायत दर्ज…

अभिनेत्री व पूर्व सांसद मिमी चक्रवर्ती ने उत्तर 24 परगना जिले के बनगांव में मंच पर सांस्कृतिक प्रस्तुति के दौरान उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

मिमी की शिकायत के अनुसार, रविवार को बनगांव के नयाग्राम इलाके में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान वह प्रस्तुति दे रही थीं।

इस दौरान आयोजकों में से एक तन्मय शास्त्री ने स्टेज पर चढ़कर उनके कार्यक्रम को जबरदस्ती रोक दिया और आधी रात को उन्हें स्टेज से नीचे उतरने के लिए कहा।

पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

मिमी ने इसे अपमानजनक बताया और बाद में ईमेल के माध्यम से बनगांव पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दर्ज कराई। हालांकि, आयोजक युवक संघ क्लब तन्मय शास्त्री कहा कि मिमी कार्यक्रम में तय समय से लगभग एक घंटा देर से आईं।

कार्यक्रम के लिए रात 12 बजे तक ही पुलिस की अनुमति थी। छात्रों की बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम रोकना आवश्यक था।

उन्होंने कहा कि अगर मिमी को अपमान महसूस हुआ तो वह माफी मांगते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *