हिंदुओं की धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में प्रकाश राज के खिलाफ शिकायत दर्ज…

 तेलुगु फिल्म अभिनेत्री और भाजपा नेता कराटे कल्याणी ने हैदराबाद पुलिस से अभिनेता प्रकाश राज के खिलाफ भगवान श्री राम और रामायण पर कथित अपमानजनक, दुर्भावनापूर्ण और उत्तेजक टिप्पणियों के लिए एफआईआर दर्ज करने का अनुरोध किया है।

अभिनेत्री ने पुंजागुट्टा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। अभिनेत्री ने प्रकाश राज के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि वे अपने थिएटर इनक्यूबेटर निर्दिगांता के माध्यम से जानबूझकर बच्चों का ब्रेनवाश कर रहे हैं, जिसे वे सांस्कृतिक राजनीति का एक तरीका बता रहे हैं और केरल साहित्य महोत्सव में पवित्र रामायण की तुलना गोमांस खाने से कर रहे हैं।

शिकायत में क्या कहा गया?

उन्होंने अपनी शिकायत में कहा कि प्रकाश राज के कृत्य भारतीय न्याय संहिता की धारा 196, 299, 353 और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67 के तहत अपराध हैं।

उन्होंने कहा कि इंटरनेट मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित खबरों के अनुसार, अभिनेता प्रकाश राज ने जनवरी 2026 में केरल साहित्य महोत्सव, कोझिकोड में बोलते हुए भगवान श्री राम और पवित्र रामायण के बारे में अत्यंत अपमानजनक, विकृत और दुर्भावनापूर्ण टिप्पणियां कीं है।

वीडियो लिंक भी पेश किया

उन्होंने उनके भाषण का वीडियो लिंक भी प्रस्तुत किया, जिसमें उन्होंने स्वीकार किया कि निर्दिगांता ऐसे कार्यक्रम चलाता है जहां बच्चों को इस तरह के हिंदू विरोधी नाटक लिखने और मंचन करने के लिए प्रोत्साहित और गुमराह किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *