नेपाल के गौर में बढ़ा सांप्रदायिक तनाव, हिंसक झड़पों के बाद अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लागू…

नेपाल के मधेस प्रांत के गौर नगरपालिका में दो समुदायों के बीच झड़पों के बाद लगाया गया कर्फ्यू रविवार को अनिश्चितकाल के लिए बढ़ा दिया गया।

यह निषेधाज्ञा रविवार सुबह 8:30 बजे से अगले नोटिस तक पूर्वी मुदबलवा गेट, पश्चिमी लालबकैया बांध, बाम नहर के उत्तर और गौर सीमा शुल्क कार्यालय के दक्षिण में लागू रहेगी।

तीन दिनों से तनाव

गौर में पिछले तीन दिनों से तनाव बना हुआ है, क्योंकि दो समुदायों के बीच एक शादी समारोह के दौरान बहस हुई, जो पत्थरबाजी और वाहन को आग लगाने में तब्दील हो गई। इसमें आठ लोग घायल हो गए।

घायलों में दो पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। स्थानीय अधिकारियों ने झड़पों को रोकने के लिए पुलिसकर्मियों को तैनात किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *