बंगाल में स्वास्थ्य योजनाओं पर सीएम शुभेंदु अधिकारी का बड़ा दांव, वंचित परिवारों को मिलेगा नया सुरक्षा कवच…

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शुक्रवार को मुर्शिदाबाद जिले के रेजिनगर में आयोजित जनसभा से बड़ी घोषणा की कि आयुष्मान भारत योजना का लाभ नहीं पाने वाले लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत पांच लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि राज्य में आयुष्मान भारत योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है और करीब साढ़े छह करोड़ लोगों को इस योजना का लाभ मिलेगा।

शुभेंदु ने आश्वस्त किया कि जिन लोगों का नाम इस योजना में शामिल नहीं होगा, उन्हें मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत पांच लाख रुपये तक की बीमा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ऐसी व्यवस्था भी करेगी, जिससे इस स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ दूसरे राज्यों में इलाज के दौरान भी मिल सके।

‘फलता की तरह रेजीनगर हमें दीजिए, विकास की कोई कमी नहीं रहने देंगे’ : शुभेंदु

मुख्यमंत्री ने रेजिनगर की सभा से उपचुनाव का भी बिगुल फूंकते हुए विधानसभा में भाजपा के विधायकों की संख्या 209 तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा। उन्होंने कहा कि नंदीग्राम की जीत तय है, जबकि रेजिनगर का परिणाम भाजपा के लिए निर्णायक साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *