अपने खिलाफ FIR दर्ज होने पर सीएम सरमा ममता बनर्जी पर भड़के, बोले- मेरे साथ यह गुंडागर्दी नहीं चलेगी…

अपने खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने बंगाल की ममता बनर्जी सरकार पर तीखा हमला बोला है। कहा कि तृणमूल वाली गुंडागर्दी मेरे साथ नहीं चलेगी।

हिमंत ने साफ चेतावनी दी। कहा कि आप एक गोली चलाओगे तो मैं दो गोली चलाऊंगा। याद रखना बंगाल में थाना है तो असम में भी पुलिस है।

टक्कर बराबर की होगी। वह जलपाईगुड़ी में भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में एक चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

‘तीन दिन से कर रहीं मेरे नाम का जाप’

उन्होंने रविवार को उत्तर बंगाल में चार स्थानों पर जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी मोदी-मोदी और अमित शाह-अमित शाह का जाप करती हैं, लेकिन राम या दुर्गा का नाम कभी नहीं लेतीं।

अब तीन दिन से मेरा नाम लेना शुरू कर दिया है और मेरे नाम पर केस भी दर्ज कर दिया।

‘मछला-मांस खाने की कर लें प्रतियोगिता’

ममता बनर्जी पर झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए कहा कि ममता दावा करती हैं कि भाजपा सरकार आने पर बंगाल में मछली-मांस बंद हो जाएगा।

हिमंत ने पूछा कि असम में मछली-मांस मिलता है या नहीं? सब मिलता है। दीदी क्यों झूठ बोल रही हैं? मैं ममता दीदी को चुनौती देता हूं, एक टेबल पर बैठकर देखते हैं कौन कितना खाता है। मछली-मांस खाने की प्रतियोगिता कर लें।

‘असम में दो घंटे में कर देता हुमायूं कबीर का ट्रीटमेंट’

पूर्व तृणमूल नेता हुमायूं कबीर का जिक्र करते हुए तीखा हमला बोला। कहा कि यहां एक हुमायूं कबीर है जो बाबरी मस्जिद बनवाना चाहता है।

तुम्हारे बाप की संपत्ति है क्या? जहां मन होगा बना लोगे। असम में अगर हुमायूं मिल जाता तो दो घंटे में ट्रीटमेंट कर देता, फिर कभी बाबर का नाम नहीं लेता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *