भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने आज महाराष्ट्र जाएंगे CM बघेल….

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने आज महाराष्ट्र जाएंगे CM बघेल

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज महाराष्ट्र दौरे पर रहेंगे. वे राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे. सीएम बघेल सुबह 11 बजे रायपुर से शेगांव के लिए रवाना होंगे. शाम साढ़े 6 बजे तक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल वापस रायपुर लौट आएंगे.

कांग्रेस कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा निकाल रही है. 7 सितंबर को कन्याकुमारी से राहुल गांधी ने इस यात्रा की शुरुआत की थी.

नांदेड़ से महाराष्ट्र में प्रवेश करने के बाद पदयात्रा अब तक हिंगोली और वाशिम जिलों से गुजर चुकी है और अकोला व बुलढाणा जिलों से गुजरने के बाद 20 नवंबर को मध्यप्रदेश में प्रवेश करेगी.

image 2022 11 18T084457.008

पार्टी के संचार एवं प्रचार विभाग के प्रभारी महासचिव रमेश ने अकोला जिले के वाडेगांव में संवाददाताओं से कहा, 19 नवंबर को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर केवल महिलाएं राहुल गांधी के साथ पदयात्रा करेंगी.

उन्होंने कहा कि 19 नवंबर को यात्रा के दोनों सत्रों (भोजन पूर्व और मध्याह्न भोजन के बाद) में कांग्रेस और उससे जुड़ी शाखाओं की महिला कार्यकर्ता भाग लेंगी. महाराष्ट्र और देश के अन्य हिस्सों से पार्टी की महिला जनप्रतिनिधि भी उस दिन पदयात्रा में शामिल होंगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *