Varanasi समेत पूर्वांचल में बादलों की दस्तक, मौसम विभाग का अनुमान-सप्ताह में तीन दिन बनी रहेगी बादलों की सक्रियता…

पूर्वांचल सह‍ित वाराणसी में मौसम का रुख बदलाव की ओर हो चला है। शुक्रवार को बादलों की सक्र‍ियता लखनऊ में होने से बूंदाबांदी हुई है, उम्‍मीद है पूर्वांचल तक भी बादलों की सक्र‍ियता का दौर जल्‍द ही शुरू हो जाएगा।

वहीं बादलों का एक झोंका फ‍िर चार द‍िनों के बाद आने का अनुमान मौसम व‍िभाग ने जताया है। माना जा रहा है क‍ि बादलों की सक्र‍ि‍यता नमी में इजाफा होने के बाद बढ़ जाएगा। इसके बाद बूंदाबांदी और अंधड़ का भी दौर शुरू हो सकता है। 

शुक्रवार को मौसम का रुख बदला तो बादलों की आवाजाही का रुख भी कई ज‍िलों में नजर आया। रात से ही तापमान में इजाफा का दौर शुरू हो गया तो न्‍यूनतम और अध‍िकतम पारा भी चढ़ने लगा।

बादलों की सक्र‍ियता के अंदेशे में यह मौसमी बदलाव माना जा रहा है। मौसम व‍िभाग की ओर से पूर्व में ही मौसम का रुख बदलने का अनुमान जताया गया था।

हालांक‍ि सुबह कुछ ठंडक का असर रहा लेक‍िन यह प्रभावी नहीं हो सका। मौसम व‍िभाग के अनुमानों के अनुसार बादलों की सक्र‍ियता शुरू हो गई है। आर्द्रमा में इजाफा हुआ तो बूंदाबांदी भी हो सकती है।

बीते चौबीस घंटों में अध‍िकतम तापमान 36.0°C दर्ज क‍िया गया जो सामान्‍य से 0.5 ड‍िग्री अध‍िक रहा। न्‍यूनतम तापमान 20.5°C दर्ज क‍िया गया जो सामान्‍य से 1.8 ड‍िग्री अध‍िक रहा।

आर्दता इस दौरान न्‍यूनतम 23% और अध‍िकतम 43% दर्ज की गई। मौसम व‍िभाग के अनुसार सप्‍ताह भर में एक बार फ‍िर बादलों की आवाजाही का दौर शुरू हो सकता है।

इसकी वजह से पूर्वांचल में बादल बूंदा बांदी भी करा सकते हैं। जबक‍ि आने वाले द‍िनों में दोपहर और गर्मी से भरी हो सकती है। मौसम व‍िभाग के अनुसार आने वाले द‍िनों में लू के थपेड़ों की शुरुआत भी हो सकती है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *