मुजफ्फरपुर में छापेमारी के दौरान बवाल: पुलिस-ग्रामीणों में झड़प, फायरिंग में बुजुर्ग की मौत, 4 पुलिसकर्मी घायल…

 जिले के गायघाट के चोरनिया में छापेमारी के दौरान पुलिस और ग्रामीणों में झड़प हो गई थी।

पड़ोसी के घर में घुसने के बजाय जगतवीर राय के घर में पुलिस घुस रही थी। इसका जगतवीर राय ने विरोध किया। इसके बाद विवाद होने लगा। घटना को सुनकर आसपास के लोग जुट गए।

ग्रामीणों से पुलिस की भिंड़त हो गई। इसी में जगतवीर राय को गोली लगने से मौत हो गई। आरोप है कि थानेदार राजा सिंह ने जगतवीर राय को गोली मार दी।

लोगों द्वारा पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया जा रहा है। आक्रोशित लोगों द्वारा पुलिस की गाड़ी को भी तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया गया है।

मामले में एसएसपी कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि गायघाट थाना में दर्ज पॉक्सों एवं आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित मामले के प्राथमिकी अभियुक्त भीखारी राय एवं अन्य को रात्रि में गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम छापामारी करने गई थी।

ग्रामीणों ने पुलिस पर किया पथराव

छापामारी के दौरान अभियुक्त द्वारा हल्ला कर ग्रामीणों को एकत्रित कर पुलिस पर पथराव कर लाठी-डंडा एवं फायरिंग करते हुए हमला किया गया। प्राप्त सूचनानुसार छापामारी दल पर अभियुक्त पक्षों द्वारा फायरिंग किया गया।

पुलिस ग्रामीणों के भीड़ में फंस जाने एवं जानमाल की सुरक्षा के लिए गायघाट थानेदार राजा सिंह द्वारा आत्मरक्षार्थ हवाई फायरिंग करते हुए किसी तरह जान बचाकर वहां से अपने पदाधिकारियों एवं कर्मियों के साथ निकल पाए। जख्मी पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों को इलाज हेतु भेजा गया।

थानाध्यक्ष समेत 4 जवान घायल

थानाध्यक्ष गायघाट राजा सिंह, अपर थानाध्यक्ष मनीष कुमार एवं दो गृह रक्षक के जवान घायल हो गये। जिसका उपचार एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर में चल रहा है। ग्रामीण जगतवीर राय को गोली लगने से मृत्यु होने की सूचना है। पुलिस द्वारा अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *