CJI की ब्रिटेन में उच्चायुक्त से मुलाकात, पूर्व जज को मिली धमकी के बाद सुरक्षा सुनिश्चित करने पर जोर…

देश के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने बांबे हाई कोर्ट के पूर्व जज न्यायमूर्ति गौतम पटेल और उनके परिवार को मिल रही मौत की धमकियों के मुद्दे को ब्रिटेन में भारतीय उच्चायुक्त के समक्ष उठाया है। यह मामला एक हाई प्रोफाइल फैसले से संबंधित है।

सीजेआई वर्तमान में ब्रिटेन के आधिकारिक दौरे पर हैं। उच्चायुक्त पी. कुमारन ने उन्हें आश्वासन दिया कि पूर्व जज और उनके परिवार के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी।

सूत्रों के अनुसार, यह बैठक जस्टिस पटेल द्वारा यह राजफाश करने के कुछ घंटे बाद हुई कि एक धमकी भरा पत्र उनकी बेटी के लंदन स्थित निवास पर भेजा गया था।

सीजेआइ ने उच्चायुक्त के साथ चर्चा की, जिन्होंने उन्हें आश्वासन दिया कि न्यायमूर्ति पटेल या उनके परिवार को कोई नुकसान नहीं होगा।

ये धमकियां जस्टिस पटेल के 2024 के एक अहम फैसले से जुड़ी हैं जो दाऊदी बोहरा समुदाय के आध्यात्मिक गुरु सैयदना के उत्तराधिकार और पद के अधिकार से संबंधित था।

यह मामला वर्तमान में अपील में लंबित है। जस्टिस पटेल ने हाल ही में कहा था कि उनके परिवार को पिछले 10 महीनों में कई अनाम पत्र प्राप्त हुए हैं।

2025 में मिले एक पत्र में दबाव में आकर धोखाधड़ी वाला फैसला सुनाने का आरोप लगाया गया और उनसे मांग की गई कि वे समुदाय को होने वाले अपूर्णीय नुकसान को रोकने के लिए अपना फैसला वापस लेते हुए एक यू-ट्यूब वीडियो पोस्ट करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *