चीन एक साथ 50 परमाणु रिएक्टरों का निर्माण कर सकता है। यह दावा चीन के परमाणु प्राधिकरण ने किया है।
दरअसल, बीजिंग अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता कम करने के लिए परमाणु ऊर्जा क्षेत्र का तेजी से विस्तार करने की तैयारी कर रहा है।
इस सप्ताह देश के परमाणु ऊर्जा संघ द्वारा जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, चीन के पास डिजाइन से लेकर निर्माण तक परियोजना के पूरे चक्र को कवर करते हुए दर्जनों परमाणु परियोजनाओं को साथ चलाने की क्षमता है।
125 मिलियन किलोवाट तक पहुंची परमाणु ऊर्जा क्षमता
रिपोर्ट में कहा गया है, ”चीन की परमाणु प्रौद्योगिकी क्षमताएं ‘अनुसरण’ करने से ‘साथ चलने’ और कुछ क्षेत्रों में ‘नेतृत्व’ करने की स्थिति में आ गई हैं।”
सरकारी चैनल सीसीटीवी ने चीन परमाणु ऊर्जा संघ की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि चीन की कुल स्थापित परमाणु ऊर्जा क्षमता 125 मिलियन किलोवाट तक पहुंच गई है, जो वैश्विक स्तर पर पहले स्थान पर है।
चीन एक साथ 50 परमाणु रिएक्टरों का निर्माण कर सकता है। यह दावा चीन के परमाणु प्राधिकरण ने किया है। दरअसल, बीजिंग अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता कम करने के लिए परमाणु ऊर्जा क्षेत्र का तेजी से विस्तार करने की तैयारी कर रहा है।
इस सप्ताह देश के परमाणु ऊर्जा संघ द्वारा जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, चीन के पास डिजाइन से लेकर निर्माण तक परियोजना के पूरे चक्र को कवर करते हुए दर्जनों परमाणु परियोजनाओं को साथ चलाने की क्षमता है।
125 मिलियन किलोवाट तक पहुंची परमाणु ऊर्जा क्षमता
रिपोर्ट में कहा गया है, ”चीन की परमाणु प्रौद्योगिकी क्षमताएं ‘अनुसरण’ करने से ‘साथ चलने’ और कुछ क्षेत्रों में ‘नेतृत्व’ करने की स्थिति में आ गई हैं।” सरकारी चैनल सीसीटीवी ने चीन परमाणु ऊर्जा संघ की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि चीन की कुल स्थापित परमाणु ऊर्जा क्षमता 125 मिलियन किलोवाट तक पहुंच गई है, जो वैश्विक स्तर पर पहले स्थान पर है।