छत्तीसगढ़: सुप्रिया श्रीनेत और नेहा सिंह राठौर के खिलाफ रायपुर में FIR, सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट का आरोप…

इंटरनेट मीडिया पर कथित तौर पर भड़काऊ, भ्रामक और असत्य सामग्री प्रसारित करने के आरोप में कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत और इंटरनेट मीडिया इन्फ्लुएंसर नेहा सिंह राठौर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

सिविल लाइन थाने में एक्स पर संचालित संबंधित पेज को भी आरोपित बनाया गया है।

पुलिस के अनुसार, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता उज्जवल दीपक ने 17 अगस्त को थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दी।

उन्होंने आरोप लगाया कि सुप्रिया श्रीनेत, नेहा सिंह राठौर और संबंधित एक्स पेज से ऐसी सामग्री प्रसारित की गई, जिससे सामाजिक और राजनीतिक तनाव तथा अराजकता की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

शिकायत में इन पोस्ट को राष्ट्र के विरुद्ध आपत्तिजनक भी बताया गया है। पुलिस ने शिकायत का अवलोकन करने के बाद प्रथम दृष्टया मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *