सैयद जावेद हुसैन (सह संपादक – छत्तीसगढ़):
धमतरी- समाज सेवा के क्षेत्र में जिले का नाम रौशन करने वाले शिवा प्रधान ने मानवता की एक और मिसाल पेश की।
मालूम हो कि इन दिनों अंचल में भीषण ठंड पड़ रही है जिसे ध्यान में रखते हुए कुम्हार समाज के बुजुर्गों, फुटपाथ पर जीवन यापन करने वाले जरूरतमंद, असहाय एवं बुजुर्ग लोगों की सहायता के लिए एक सराहनीय पहल की गई।
इसके तहत दीपक जैन, शिवा प्रधान व उनके पूरे परिवार के सहयोग से जरूरतमंदों को कंबल वितरित किया गया।
इस सेवा कार्य के अंतर्गत लगभग 100 जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए, ताकि वे कड़ाके की ठंड से सुरक्षित रह सकें, ऐसे में कंबल पाकर बुजुर्गों ने उन्हें आशीर्वाद दिया।
यह कार्य न केवल मानवता का परिचायक है, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी और संवेदनशीलता को भी दर्शाता है।
ऐसे सेवा कार्य निश्चित ही दूसरों को भी प्रेरणा देने का कार्य करते हैं।