सैयद जावेद हुसैन (सह संपादक – छत्तीसगढ़):
धमतरी- क्षेत्र के विकास को लेकर जिला पंचायत सभापति एवं गंगरेल मंडल अध्यक्ष श्रीमती मोनिका देवांगन समेत प्रतिनिधिमंडल द्वारा महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती रूप कुमारी चौधरी से उनके निवास स्थान बसना पहुंचकर सौजन्य मुलाकात की गई।
इस दौरान क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं एवं विकास संबंधी आवश्यकताओं से सांसद को अवगत कराते हुए ज्ञापन सौंपा गया।
मुलाकात के दौरान सड़क, शेड निर्माण, सामाजिक भवन, स्वास्थ्य, एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं के विस्तार से संबंधित मांगों पर विस्तृत चर्चा की गई। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि इन मांगों की पूर्ति से क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर सुविधाएँ मिलेंगी और विकास को गति मिलेगी।
इस पर सांसद ने सभी मांगों को गंभीरता से सुनते हुए यथाशीघ्र आवश्यक कार्यवाही एवं संबंधित विभागों से समन्वय का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता है और जनहित से जुड़े कार्यों में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।
इस दौरान प्रतिनिधिमंडल के जिला पंचायत सभापति गंगरेल मंडल अध्यक्ष श्रीमती मोनिका देवांगन के अलावा भाजपा जिला मंत्री हेमंत चंद्राकर, पूर्व मंडल अध्यक्ष गंगरेल ऋषभ देवांगन, झूरानवागांव सरपंच फलेंद्र साहू उपस्थित रहे। अंत में सभी ने सांसद श्रीमती चौधरी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्र के सर्वांगीण विकास की अपेक्षा जताई।