छत्तीसगढ़; धमतरी: मसीही अस्पताल के आईसीयू से 2 वेंटीलेटर मशीन चोरी… 3 अज्ञात के ख़िलाफ़ मामला दर्ज… संदिग्ध सीसीटीवी फुटेज में क़ैद…

सैयद जावेद हुसैन (सह संपादक – छत्तीसगढ़):


धमतरी-
शहर के मसीही अस्पताल से दिनदहाड़े 2 वेंटीलेटर मशीन की चोरी का सनसनीखेज़ मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार बीते 9 अक्टूबर की दोपहर अस्पताल के आईसीयू से दोनों ही वेंटीलेटर मशीनों की चोरी हुई है।

जिसकी जानकारी मिलने पर अस्पताल प्रबंधन ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले जिसमें 3 संदिग्ध लोग आईसीयू के अंदर 9 अक्टूबर की दोपहर 2-2:30 बजे के बीच नज़र आ रहे हैं।

घटना की जानकारी अस्पताल अधीक्षक डॉ. संदीप पटौंदा को दी गई जिसके बाद 26 अक्टूबर को थाना सिटी कोतवाली में चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है।

रिपोर्ट में बताया गया कि चोरी की गई दोनों मशीनें 16 लाख की हैं, जिन्हें कोविड महामारी के दौरान लिया गया था।

सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहे तीनों संदिग्ध के ख़िलाफ़ थाना सिटी कोतवाली में बीएनएस की धारा 3 (5), 305, 331 (3) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। साथ ही अज्ञात आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *