संसदीय समितियों में बदलाव, मेधा कुलकर्णी को मिला विज्ञान एवं पर्यावरण पैनल का नेतृत्व…

राज्यसभा के अध्यक्ष सीपी राधाकृष्णन ने भाजपा सदस्य मेधा विश्राम कुलकर्णी को विज्ञान और प्रौद्योगिकी, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन से संबंधित विभागीय स्थायी संसदीय समिति के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया है।

राज्यसभा सचिवालय के अनुसार कुलकर्णी की नियुक्ति 18 मई को हुई है। यह समिति सरकार की नीतियों की समीक्षा, बजटीय आवंटनों का आकलन और प्रमुख वैज्ञानिक और पर्यावरणीय विभागों के लिए विधायी प्रविधानों का मूल्यांकन करती है।

लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला ने भी भाजपा सदस्य सुधीर गुप्ता को कॉर्पोरेट कानून (संशोधन) विधेयक, 2026 की संयुक्त समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

विनोद श्रीधर तावड़े, सुजीत कुमार, उज्ज्वल देओराव निकम, हर्षवर्धन श्रृंगला, विवेक के. टंका, आर. गिरिराजन, एस. निरंजन रेड्डी, संजय कुमार झा और मस्तान राव यादव बीड (सभी राज्यसभा से) कॉर्पोरेट कानून (संशोधन) विधेयक 2026 की संयुक्त समिति के सदस्य हैं।

लोकसभा के जिन सदस्यों को समिति में नामित किया गया है, उनमें कमलजीत सेहरावत, मुकेशकुमार चंद्रकांत दलाल, सुधीर गुप्ता, बैजयंत पांडा, निशिकांत दुबे, तेजस्वी सूर्या, पीपी चौधरी, कोंडा विश्वेश्वर रेड्डी, शशांक मणि, वरुण चौधरी, सुधा आर, धनोरकर प्रतिभा सुरेश, राहुल कासवान, डिंपल यादव, महुआ मोइत्रा, दयानिधि मारन, मगुंटा श्रीनिवासुलु रेड्डी, सुप्रिया सुले, देवेश चंद्र ठाकुर, अनिल यशवंत देसाई और नरेश गणपत म्हासके शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *