Chandra Gochar 2025: इन राशियों की ज़िंदगी में आएगा बड़ा बदलाव, नौकरी और बिज़नेस से जुड़ी दिक्कतें होंगी दूर…

प्रियंका प्रसाद (ज्योतिष सलाहकार): केवल व्हाट्सएप मेसेज 94064 20131

वैदिक पंचांग के अनुसार, सोमवार 17 नवंबर को अगहन माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है।

इस शुभ अवसर पर भगवान शिव को समर्पित प्रदोष व्रत मनाया जाएगा। सोमवार के दिन पड़ने के चलते यह सोम प्रदोष व्रत कहलाएगा। इस व्रत के पुण्य-प्रताप से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है।

ज्योतिषियों की मानें तो सोम प्रदोष व्रत के दिन मन के कारक चंद्र देव राशि परिवर्तन करेंगे। चंद्र देव के राशि परिवर्तन करने से कई राशि के जातकों को जीवन में व्यापक बदलाव देखने को मिलेगा।

जॉब और बिजनेस से संबंधित परेशानी दूर हो सकती है। आइए, इसके बारे में जानते हैं-

कन्या राशि के स्वामी ग्रहों के राजकुमार और व्यापार के दाता बुध देव हैं और आराध्य भगवान गणेश हैं। इस राशि को बुध देव शुभ फल देते हैं।

इसके लिए कन्या राशि के जातक बिजनेस में बेहतर करते हैं। चंद्र देव के राशि परिवर्तन करने से कन्या राशि के जातकों को बिजनेस में बदलाव देखने को मिलेगा। यह बदलाव सकारात्मक होगा।

इससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। मनचाही मुराद पूरी होगी। किसी विशेष काम में सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

धनु राशि

चंद्र देव के राशि परिवर्तन करने से धनु राशि के जातकों के जीवन में भी बदलाव देखने को मिलेगा। बिगड़े काम बनेंगे। जॉब की परेशानी दूर होगी।

प्रमोशन के योग हैं। व्यस्तता भरा समय रह सकता है। धार्मिक यात्रा के योग बनेंगे। पार्टनर का साथ मिल सकता है। कोई बड़ी मनोकामना पूरी होगी।

आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। धन-धान्य में बढ़ोतरी होगी। घर पर मेहमानों का आगमन होगा। चिंता और तनाव से भी छुटकारा मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय उत्तम रहेगा। मार्गशीर्ष अमावस्या तक कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. वार्ता 24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *