CG NEWS : आरक्षक ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या…..

CG NEWS : आरक्षक ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

कोंडागांव : छत्तीसगढ़ में एक और आरक्षक ने खदकुशी कर ली. कोंडागांव जिले के धनोरा थाना में पदस्थ आरक्षक ने स्वयं के राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली. यह घटना देर रात लगभग 10 बजे की बताई जा रही है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

मिली जानकारी के मुताबिक, धनोरा थाना के कैंपस में ही भूमनी कोंडागांव निवासी 33 वर्षीय आरक्षक साजेंद्र ठाकुर रहता था.

image 2022 11 14T090341.291 780x470 1

पारिवारिक विवाद के चलते आरक्षक ने आत्महत्या की है. देर रात एसडीओपी, तहसीलदार मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *