CG BIG BREAKING : कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, हादसे में मां–बेटे सहित 4 लोगों की मौत, देखें तस्वीरें …

CG BIG BREAKING : कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, हादसे में मां–बेटे सहित 4 लोगों की मौत, देखें तस्वीरें …

बालोद : बालोद जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, जहां दर्दनाक सड़क हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है.

जानकारी के अनुसार कार में सवार 4 लोग रायपुर से बालोद की ओर जा रहे थे. वहीं बालोद की ओर से लोहा भरकर आ रही ट्रक ने गुण्डरदेही थाना क्षेत्र के गांव खप्परवाड़ा के पास कार को टक्कर मार दी, जिससे कार के परखच्चे उड़ गए. कार में बैठे 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.

जानकारी के मुताबिक कार में सवार 3 लोग बालोद के ही रहने वाले थे। जो किसी काम से रायपुर गए हुए थे । बालोद वापस लौटने के दौरान ये हादसा हुआ है। मृतकों की पहचान सिमरन सलूजा, राजवीर सलूजा और 2 अन्य के रूप में हुई है.

IMG 20230222 WA0024

ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से किसी प्रकार सभी मृतकों को बाहर निकाला.

अपनी गाड़ी छोड़ दी, किराए की गाड़ी में लिखी थी मौत!

जानकारी के अनुसार बालोद से सलूजा परिवार के सदस्य अपनी गाड़ी में रायपुर पहुंचे थे, लेकिन लौटते वक्त उनकी कार खराब हो गई, जिसकी वजह से उन्हें किराए की गाड़ी करनी पड़ी और उसी में सवार हो कर

IMG 20230222 WA0026

मां –बेटे ड्राइवर सहित 4 लोग बालोद जा रहे थे । तभी गुण्डरदेही थाना क्षेत्र के पास सामने से आ रही ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

हालाकि एक्सीडेंट के बाद मौके से ट्रक ड्राइवर फरार हो गया है, जिसकी तलाश की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *