सीबीएससी ने रविवार को “नशा मुक्त युवा, विकसित भारत” थीम पर 45 मिनट का एक खास इंटरैक्टिव टाकथान आयोजित किया।
इसमें नशीले पदार्थों के सेवन की रोकथाम पर खुली बातचीत के लिए विशेषज्ञों, शिक्षकों और छात्रों को एक साथ लाया गया।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि एक्स और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिये सीधे छात्रों से जुड़ने की इस नई पहल का उद्देश्य यह है कि 2047 तक ‘विकसित भारत’ के सपने को साकार करने के लिए इन बच्चों और युवाओं में मजबूत नींव का होना जरूरी है।
यही बच्चे कल के युवा बनेंगे और ‘विकसित भारत’ की जिम्मेदारी संभालेंगे