चेन्नई: स्टेट बैंक मैनेजर से मारपीट का मामला, पूर्व केंद्रीय मंत्री की बेटी पर थप्पड़ मारने का आरोप; CCTV फुटेज सामने आया…

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) की आद्यार शाखा के ब्रांच मैनेजर को थप्पड़ मारने का मामला सामने आया है। आरोपी पूर्व केंद्रीय मंत्री और द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (डीएमके) नेता एमके अलगीरी की बेटी कयल्विझी अलगीरी हैं। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

पुलिस के अनुसार, यह घटना 21 जुलाई को हुई जब अलगीरी अपनी बिल्डिंग में लगे खराब लिफ्ट की मरम्मत को लेकर बैंक मैनेजर हरशीन सिंह से बात करने आईं।

बैंक की शाखा उसी कमर्शियल बिल्डिंग में है, जिसकी मालकिन कयल्विझी हैं। मैनेजर ने लिफ्ट ठीक कराने की बात कही तो दोनों के बीच बहस हो गई। गुस्से में कयल्विझी ने मैनेजर को थप्पड़ मार दिया।

वीडियो में क्या दिखा?
सीसीटीवी फुटेज में कयल्विझी एक व्यक्ति के साथ बैठी नजर आ रही हैं। बहस के दौरान वे अचानक उठीं और मैनेजर पर हाथ उठा लिया।

बैंक के चीफ मैनेजर नामाचिवायम ने इस घटना की शिकायत आद्यार पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई है। पुलिस ने कयल्विझी अलगीरी के खिलाफ चार धाराओं में मामला दर्ज किया है। जांच जारी है।

यह घटना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें कई लोग आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *