कर्ज के नाम पर महिला का शोषण, ब्याज वसूलने के लिए वेश्यावृत्ति में धकेलने के आरोप में तीन लोगों पर मुकदमा…

महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में महज सात हजार रुपये के कर्ज के ब्याज को वसूलने के लिए एक महिला को वेश्यावृत्ति के दलदल में धकेलने का मामला सामने आया है। अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने एक महिला समेत तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।

महिला ने आर्थिक तंगी के कारण सात हजार रुपये कर्ज लिए थे। आरोपितों ने कथित तौर पर कर्ज पर बहुत ज़्यादा ब्याज वसूला और बाद में बकाया रकम वसूलने के लिए महिला को वेश्यावृत्ति में धकेल दिया। उससे एक होटल में भी काम करवाया।

आरोपितों ने इस मामूली रकम पर इतना अधिक ब्याज लगाया कि कथित तौर पर ब्याज की देनदारी बढ़कर 1.5 लाख रुपये तक पहुंच गई। जब महिला कर्ज चुकाने में असमर्थ रही, तो आरोपितों ने बकाया वसूलने के लिए उसे एक एजेंट (दलाल) के हवाले कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *