प्रवीण नांगिया (ज्योतिष सलाहकार):
आज दोस्तों से मिल सकते हैं।
क्रिएटिव एक्टिविटी में शामिल होंगे। छोटी-मोटी चुनौतियों को आसानी से पार कर ले जाएंगे।
अपनों से मिलने के लिए अच्छा दिन है। साथ ही आप अपने लक्ष्यों को भी ध्यान में रखेंगे। अगर कोई प्रोग्राम बदल जाए तो धैर्य रखिए।
कर्क लव राशिफल 12 जुलाई 2025
अपने सॉफ्ट और लविंग नेचर से पार्टनर के करीब आएंगे। ईमानदारी के साथ बातचीत करें। हो सके तो आज बातचीत के दौरान अपनी मुस्कान बनाए रखें।
अगर सिंगल हैं तो अपने इंटरेस्ट और फीलिंग्स को जरूर शेयर करें। इसमें संकोच करने की जरूरत नहीं है। आज कोई नया रिश्ता शुरू हो सकता है।
अगर रिलेशनशिप में हैं तो इमोशनली कनेक्ट होने पर ध्यान दें। छोटे-छोटे और दिल से दिए जाने वाले एफर्ट्स आज रिश्ते को मजबूती देंगे। पार्टनर को ध्यान से सुनें।
कर्क करियर राशिफल 12 जुलाई 2025
वर्कप्लेस पर क्रिएटिविटी और इंट्यूशन से बेहतर समाधान निकाल पाएंगे। आज आप कोई ऐसा तरीका निकाल लेंगे, जिससे प्रोजेक्ट और भी आसान बन जाएगा। कलीग्स आज आपकी तारीफ करेंगे।
टीमवर्क करें। लोगों से अपने विचार शेयर करें और उनकी प्रतिक्रिया भी लें। इससे सक्सेस जल्दी मिलेगी। अगर फैसला लेना है तो उन चीजों को आज प्रियॉरिटी दें जो पहले जरूरी हो। अपनी प्रियॉरिटी की एक लिस्ट भी बना लीजिए। इससे प्रोडक्टिविटी बढ़ेगी।
कर्क मनी राशिफल 12 जुलाई 2025
पैसों के मामले में आज का दिन स्थिर रहेगा। बजट पर सोच विचार करें। रोजमर्रा के खर्चों में भी बचत की जा सकती है, जिससे आगे चलकर कोई दिक्कत नहीं होगी।
खर्चों का लेखा-जोखा जरूर रखें। अगर कुछ बड़ा खरीदने वाले हैं तो बैकअप योजना बनाकर चलें। जल्दबाजी में खरीदारी ना करें। फाइनेंस से जुड़े फैसलों में भरोसेमंद दोस्त की सलाह लें।
कर्क हेल्थ राशिफल 12 जुलाई 2025
अच्छी सेहत के लिए आज हल्की-फुल्की एक्सरसाइज पर ध्यान दें। अच्छी नींद लें। थोड़ी दूरी की सैर और हल्की स्ट्रेचिंग से मूड अच्छा रहेगा। संतुलित भोजन करें।
आज फल और सब्जियां ज्यादा रखें। पानी खूब पिएं। काम के बीच छोटे-छोटे ब्रेक लेते रहें। इससे आपकी आंखों और दिमाग को आराम मिल सकेगा। तनाव बढ़ जाए तो गहरी सांस लें। कुछ दिक्कत हो तो डॉक्टर से परामर्श जरूर करें।