असम में भाजपा के नेतृत्व वाले राजग गठबंधन की लगातार तीसरी जीत के बाद मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने मंगलवार को कहा कि उनकी सरकार अवैध घुसपैठियों के खिलाफ अभियान को उसी जोश के साथ जारी रखेगी।
सरमा ने आश्वासन दिया कि अवैध घुसपैठियों को बाहर निकालने का अभियान जारी रहेगा।
उन्होंने कहा, ”हमारी पहचान के लिए लड़ाई जारी रहेगी।” हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि बांग्लादेश मूल के मुसलमानों के खिलाफ उनकी सरकार के कठोर रुख ने विधानसभा चुनावों में भाजपा के नेतृत्व वाले राजग के पक्ष में जनता का रुझान बढ़ाया, जिसके परिणामस्वरूप गठबंधन को दो-तिहाई बहुमत प्राप्त हुआ।
‘बांग्लादेश के मुसलमानों के खिलाफ उठाए कठोर कदम’
सीएम सरमा ने कहा कि राजग की जीत असम के मूल निवासियों की जीत है और राज्य में विकास कार्यों को जारी रखने का आश्वासन दिया।
सरमा ने कहा कि डबल इंजन वाली सरकार और पिछले पांच वर्षों में राज्य में हुए अभूतपूर्व विकास हमारी जीत के मुख्य कारणों में से हैं।