बिहार के बांकीपुर, गुजरात के मांजलपुर और मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव में 30 जुलाई को मतदान संपन्न हुआ।
मतदान के बाद आज यानी 3 अगस्त को वोटों की गिनती होगी। मतगणना केंद्रों पर भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं।
इन तीनों सीटों में सबसे चर्चित बिहार की बांकीपुर और मध्य प्रदेश की दतिया है, जिन पर देशभर के लोगों की नजरें बनी हुई है।
वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है, अब से कुछ देर बाद रुझान आने शुरू हो जाएंगे और दोपहर होते-होते रुझान क्लियर होने लगेंगे। तीनों सीटों पर मतगणना से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ…
3 Aug 20268:01:45 AM
Datia By Election Counting: दतिया में वोटों की गिनती शुरू
मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में सबसे अधिक 71.44 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है।
3 Aug 20267:59:33 AM
Bihar Bankipur By Election Result: बांकीपुर विधानसभा चुनाव
बिहार के बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे आज सामने आ जाएंगे। पटना स्थित एएन कॉलेज को मतगणना केंद्र बनाया गया है, जहां सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है।
3 Aug 20267:57:32 AM
Manjalpur By Election Result: बीजेपी कांग्रेस में टक्कर
गुजरात के मांजलपुर में सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी। यहां 30 जुलाई को हुए उपचुनाव में मात्र 37.7 प्रतिशत मतदान हुआ है। इस सीट पर बीजेपी के सतीश पटेल और कांग्रेस के भीखाभाई रबारी के बीच टक्कर है।