कर्नाटक के विजयपुरा जिले में स्थित श्री पावड़ा बसवेश्वर मंदिर से 32 किलोग्राम वजनी चांदी की मूर्ति चोरी हो गई, जिसकी अनुमानित कीमत 51.20 लाख रुपये बताई जा रही है।
यह घटना पांच और छह जुलाई की मध्यरात्रि को मुददेबिहाल तालुक के बसारकोड गांव में हुई।
सुबह करीब चार बजे मंदिर के पुजारी को दरवाजे खुले और ताले टूटे मिले, जिसके बाद मूर्ति गायब पाई गई। मंदिर समिति के अध्यक्ष करनांदेप्पा बिरादार की शिकायत पर मुददेबिहाल थाने में मामला दर्ज किया गया है।