ब्राजील: तेज रफ्तार कार खाई में गिरी, चालक को मामूली चोटें; घटना देख लोग रह गए हैरान…

ब्रजील में हुए एक सड़क हादसे का वीडियो का सोशल मीडिया पर इन दिनों काफी तेजी से वायरल हो रहा था।

सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि एक तेज रफ्तार एसयूवी सड़क से उड़ गई और फिर दूर जाकर खाड़ी में गिर गई।

हैरान करने वाली बात है कि इस हादसे में चालक को मामूली चोट आई है।

यूएस सन की एक रिपोर्ट के अनुसार, ये हादसा सुबह पांच बजे के करीब साओ पाउलो में हुआ। इस भीषण हादसे में बाल-बाल बचे 48 साल के रेलसन सूजा बेहोश हो गए।

उन्होंने कहा कि भगवान अद्भुत है। इतने बड़े हादसे में भी कुछ नहीं हुआ केवल मेरे हाथ पर एक खरोंच आई है।

हादसे के बाद बेहोश हो गया चालक

रिपोर्ट्स के अनुसार, सूजा ने कहा कि वह ब्लड प्रेशर की दवा लेना भूल गए थे। इस कारण वह अच्छा महसूस नहीं कर रहे थे। उन्होंने बताया कि वह गाड़ी चलाने के दौरान बेहोश हो गए। इसी कारण ये हादसा हुआ।

उन्होंने बताया कि मेरे सिर में बहुत तेज दर्द हो रहा था। मुझे उस दुर्घटना के बारे में बस इतना याद है कि मैं सीढ़ियों से नीचे था और मैंने सुना, ‘रेलसन! शांत हो जाओ!’ मुझे नहीं पता कि मैं वहां कैसे पहुंच गया।

वीडियो ने किया लोगों को हैरान

सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों ने लोगों को हैरान किया है।

इस भीषण दुर्घटना के वीडियो में देखा जा सकता है कि कार एक संकरी गली में अचानक मोड़ नहीं ले पाती, फुटपाथ से उतर जाती है और खाई में नीचे गिर जाती है। वाहन रेलिंग से टकराकर पलट जाता है और क्षतिग्रस्त धातु के ढेर में जा गिरता है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *