BMW Group India ने अपनी सभी गाड़ियों की कीमतों में 2% तक की बढ़ोतरी की घोषणा की है जो 1 जुलाई 2026 से लागू हो जाएंगी। कीमतों में होने वाला यह बदलाव BMW के सभी मॉडल्स और MINI के सभी मॉडल्स पर लागू होगा। कंनी के प्रेसिडेंट और सीईओ का कहना है कि कुछ आर्थिक वजहों की कीमतों बढ़ानी पड़ रही हैं।
क्यों बढ़ाई गई कीमत?
BMW Group India के प्रेसिडेंट और CEO हरदीप सिंह ब्रार ने कहा है कि भारतीय बाजार में उनकी गाड़ियों की मांग बहुत ही मजबूत है। लेकिन कुछ आर्थिक वजहों की कीमतों को बढ़ाना पड़ रहा है जिसमें रुपए की कीमत में गिरावट और लॉजिस्टिक्स में खर्च की बढ़ोतरी शामिल है।
भारत में बनने वाली कारें
भारत में ही बनाई जाने वाली BMW की गाड़ियों में लिस्ट में BMW 2 Series Gran Coupe, BMW 3 Series Long Wheelbase, BMW 5 Series Long Wheelbase, BMW 7 Series, BMW X1, BMW X3, BMW X5 BMW X7, BMW M3M40i और BMW iX1 Long Wheelbase मॉडल्स शामिल हैं।
विदेश से बनकर आने वाली कारें
BMW कुछ गाड़ियों को पूरी तरह से विदश में बनाकर भारत में बेचती जिसमें BMW i5 M60, BMW i7, BMW i7 M70, BMW iX, BMW M440i Convertible, BMW M2 Coupe, BMW M4 Competition, BMW M5 और BMW XM मॉडल्स शामिल हैं।
समर सर्विस कैंपेन 2026
इससे पहले, ब्रांड ने अपने Summer Service Campaign 2026 की घोषणा की थी। यह अभियान भारत की तेज गर्मी की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया था जिसमें प्रिवेंटिव मेंटेनेंस करना, AC को ठीक और तैयार रखना, टायरों की सुरक्षा जांच करना और बैटरी की हेल्थ को सही रखने जैसी चीजों पर ध्यान दिया गया है।
सर्विस पर मिल रही है छूट
बेसिक चेकिंग के अलावा इस कैंपेन में ग्राहकों को डिस्काउंट भी दी जा रही है। ग्राहकों को एसी फ्यूमिगेशन सर्विस पर 10% तक की छूट मिल सकती है। यह सर्विस कूलिंग सिस्टम को साफ बनाए रखने में मदद करती है जिससे एसी की एफिशिएंसी और हवा की क्वालिटी बेहतर होती है। साथ ही, जो भी ग्राहक एसी की मरम्मत कराना चाहते हैं उन्हें लेबर चार्ज पर 25% तक की छूट मिल सकती है।