BLA का दावा: 26 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, 7 दिनों में 22 ठिकानों पर किए हमले…

पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में पाकिस्तानी सेना के उत्पीड़न और अत्याचार का विरोध कर रही बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने दावा किया है कि नौ अगस्त से 15 अगस्त के बीच उसके लड़ाकों ने 26 सैनिकों और सरकारी सुरक्षा बलों के जवानों को मारा है। इन हमलों में बहुत से सुरक्षाकर्मी घायल भी हुए हैं।

बीएलए ने बताया है कि उसने ये हमले बलूचिस्तान प्रांत में 22 स्थानों पर किए। यह संगठन दशकों से स्वतंत्र बलूचिस्तान की मांग कर रहा है। बीएलए के प्रवक्ता जीयांद बलूच ने बताया कि सात दिनों के अभियान में लड़ाकों ने पाकिस्तानी सेना के जवानों, सरकारी सुरक्षा बलों के जवानों, सरकार समर्थक सशस्त्र संगठनों, पुलिस थानों, सुरक्षा बलों के ठिकानों, उनकी सुविधाओं और व्यापारिक वाहनों को निशाना बनाया।

पाकिस्तान सरकार या प्रशासनिक अधिकारियों ने बीएलए के इस दावे पर कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की है।

बीएलए प्रवक्ता ने बताया कि नौ अगस्त को चगाई क्षेत्र में क्वेटा-ताफ्तान मार्ग पर लड़ाकों ने तीन व्यापारिक वाहनों को अपने कब्जे में लिया। बताया कि पुलिस के ईगल स्क्वाड के जवानों को लड़ाकों ने बंधक बनाकर उनके हथियार और उपकरण छीन लिए हैं। बीएलए ने 12 अगस्त को कलात में रोदेंजो के नजदीक सेना के काफिले को निशाना बनाकर इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस से विस्फोट किया।

इस घटना में 17 सैनिक मारे गए और सात घायल हुए। इसके अतिरिक्त दो सैन्य वाहन भी बर्बाद हो गए। इसी प्रकार से अन्य दिनों भी बीएलए के लड़ाकों ने सरकारी बलों व अन्य पर हमले किए।

डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में पाकिस्तानी सेना के उत्पीड़न और अत्याचार का विरोध कर रही बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने दावा किया है कि नौ अगस्त से 15 अगस्त के बीच उसके लड़ाकों ने 26 सैनिकों और सरकारी सुरक्षा बलों के जवानों को मारा है। इन हमलों में बहुत से सुरक्षाकर्मी घायल भी हुए हैं।

बीएलए ने बताया है कि उसने ये हमले बलूचिस्तान प्रांत में 22 स्थानों पर किए। यह संगठन दशकों से स्वतंत्र बलूचिस्तान की मांग कर रहा है। बीएलए के प्रवक्ता जीयांद बलूच ने बताया कि सात दिनों के अभियान में लड़ाकों ने पाकिस्तानी सेना के जवानों, सरकारी सुरक्षा बलों के जवानों, सरकार समर्थक सशस्त्र संगठनों, पुलिस थानों, सुरक्षा बलों के ठिकानों, उनकी सुविधाओं और व्यापारिक वाहनों को निशाना बनाया।

पाकिस्तान सरकार या प्रशासनिक अधिकारियों ने बीएलए के इस दावे पर कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की है।

बीएलए प्रवक्ता ने बताया कि नौ अगस्त को चगाई क्षेत्र में क्वेटा-ताफ्तान मार्ग पर लड़ाकों ने तीन व्यापारिक वाहनों को अपने कब्जे में लिया। बताया कि पुलिस के ईगल स्क्वाड के जवानों को लड़ाकों ने बंधक बनाकर उनके हथियार और उपकरण छीन लिए हैं। बीएलए ने 12 अगस्त को कलात में रोदेंजो के नजदीक सेना के काफिले को निशाना बनाकर इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस से विस्फोट किया।

इस घटना में 17 सैनिक मारे गए और सात घायल हुए। इसके अतिरिक्त दो सैन्य वाहन भी बर्बाद हो गए। इसी प्रकार से अन्य दिनों भी बीएलए के लड़ाकों ने सरकारी बलों व अन्य पर हमले किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *